कपूर का ये उपाय बनाएगा आपको धनवान


By Mahak Singh06, Dec 2022 06:00 PMjagran.com

कपूर

पूजा में कपूर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है, कपूर की सुगंध से घर का वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

आर्थिक तंगी

वास्तु और ज्योतिष में कपूर का बहुत महत्व है, आइए जानते हैं कि कपूर आपको आर्थिक तंगी से कैसे दूर रखेगा।

धनवान

रात को रसोई का सारा काम करने के बाद रोज चांदी की कटोरी में थोड़ा सा कपूर और लौंग जला दें, इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

दुर्घटना और अनहोनी

दुर्घटना और अनहोनी से बचने के लिए रोजाना कपूर जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सुख-शांति

अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-शांति बनी रहे तो रोजाना सुबह-शाम घी में भिगोया हुआ कपूर जलाएं और पूरे घर में घूमें, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी।

पति-पत्नी

पति-पत्नी सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए सोते समय सिरहाने के नीचे थोड़ा सा कपूर रख दें और सुबह उसे जला दें, इससे उनके बीच प्रेम बढ़ेगा।

नौकरी में तरक्की

अगर आप नौकरी या व्यापार में तरक्की चाहते हैं तो रसोई के किसी कोने में एक कटोरी में 2 लौंग थोड़े से कपूर के साथ जला दें।