हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है। इससे कई तरह के दोष भी खत्म होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?
कई चीजें ऐसी होती हैं जिसे सूर्यास्त के बाद दान नहीं करना चाहिए। अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सूर्यास्त के बाद घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। अगर आप इस समय चुनिंदा चीजों का दान करते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज होने लगती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप सूर्यास्त के बाद नमक का दान करते हैं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सूर्यास्त के बाद नमक दान नहीं करना चाहिए।
यह गुरु का कारक होता है। इसे शाम के समय दान करने से कुंडली में गुरु कमजोर होने लगते हैं। सूर्यास्त के बाद हल्दी का दान नहीं करना चाहिए।
इसे शुक्र का कारक माना जाता है। अगर आप सूर्यास्त के बाद दही का दान करते हैं तो परिवार से सुख-समृद्धि छिन सकती है।
इसे घर की लक्ष्मी माना जाता है। सूर्यास्त के बाद दूध का दान करने से घर की बरकत चली जाती है। जिससे आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
शाम के समय पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए। अगर आप सूर्यास्त के बाद किसी को पैसे देते हैं तो मां लक्ष्मी उसी के घर चली जाती हैं।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ