तुलसी के ये उपाय करियर में दिलाएंगे तरक्‍की, सैलरी होगी डबल


By Ashish Mishra25, Apr 2024 06:00 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी के कौन से उपाय करियर में सफलता दिलाते हैं?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी की का वास रहता है। नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से धन की कमी दूर होने लगती है।

तुलसी के उपाय

अगर आपको करियर में सफलता नहीं मिल रही है, तो तुलसी के उपाय करना चाहिए। इन उपायों को करने से कार्यों में सफलता मिलती है।

आर्थिक तंगी से बचाव के उपाय

आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को गुरुवार के दिन जल में कच्चा दूध मिलाकर तुलसी पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से धन प्राप्त होता है।

दरिद्रता को दूर करना

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे के पास गुरुवार के दिन घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे दरिद्रता दूर होने लगती है।

वैवाहिक जीवन में खुशियां

वैवाहिक जीवन को मधुर बनाने के भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाना चाहिए। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को चुनरी और तुलसी के पत्ते अर्पित करना चाहिए।

नौकरी में सफलता

व्यापार और नौकरी में सफलता पाने के लिए मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से कारोबार में तरक्की होती है।

तुलसी का पौधा लगाएं

घर में तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। घर में तुलसी के पौधे को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

पढ़ते रहें

जीवन में सफल होने के लिए करने वाले उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

गुरुवार को न करें ये 5 काम, जीवन में आएगा भूचाल