सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं और करियर में तरक्की होती है।
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना तुलसी पर जल अर्पित करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो तुलसी के उपाय करें। इन उपायों को करने से नौकरी में तरक्की होती है।
जीवन में सफल होने के लिए माता तुलसी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इस दौरान जल चढ़ाने से जीवन में सकारात्मकता आती है।
जीवन में खुशियों के आगमन के लिए भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान तुलसी दल को भोग में शामिल करना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। पौधे के पास घी का दीपक जलाने से नौकरी में सफलता मिलती है।
मंदिर में तुलसी की जड़ रखकर रोजाना पूजा करें। ऐसा करने से दोष से छुटकारा मिलता है और परिवार में सुख-शांति का आगमन होता है।
इस पौधे को लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। तुलसी के पौधे को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
जीवन में सफलता हासिल करने के लिए उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ