सभी लोग पूजा-पाठ करते हैं, ज्योतिष के मुताबिक राशि चक्र में 12 राशियां हैं। सभी राशियों के स्वामी और इष्ट होते हैं, अपने इष्ट देव की पूजा करने से वांछित फलों की प्राप्ति होती है।
सभी को राशि अनुसार अपने इष्ट देव की पूजा करनी चाहिए। इससे राशि का स्वामी ग्रह मजबूत होते हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
मेष राशि के लोग हनुमान जी की पूजा करें और ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट का जाप करें। वहीं वृषभ राशि के लोग मां दुर्गा की पूजा करें और ऊँ उमायै नमः का जाप करें।
मिथुन राशि के लोग गणेश जी की पूजा करें और इस दौरान ऊं गं गणपतये नमः का जाप करें। कर्क राशि के लोग शिव जी की पूजा करें और ऊं नमः शिवाय का जाप करना चाहिए।
वहीं सिंह राशि के लोग भगवान विष्णु की पूजा करें और ऊं सूर्याय नमः का जाप करें। कन्या राशि के लोग गणपति की पूजा करें और ऊं गणराजाय नमः मंत्र का जाप करें।
तुला राशि के लोगों तो मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए और ऊं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। वहीं वृश्चिक राशि के लोगों को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और ऊं रामदूताय नमः मंत्र का जाप करें।
धनु राशि के लोग भगवान विष्णु की पूजा करें और ऊं नमों भगवते वासुदेवाय नमः का पाठ करना चाहिए और मकर राशि के लोगों को शनि देव की पूजा करनी चाहिए और ऊं शं शनैश्चराय नमः का पाठ करें।
कुंभ राशि के लोग भगवान शिव की पूजा करें और ऊं महाकाल नमः मंत्र का पाठ करें और मीन राशि के लोगों को विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए और पूजा के दौरान ऊं विष्णवे नमः मंत्र का जाप करें।
राशि अनुसार, इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM