बदलते मौसम में अक्सर सर्दी, खांसी या जुकाम जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके लिए तरह-तरह के उपाय आजमाए जाते हैं।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आप तुलसी से बना यह काढ़ा पी सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
तुलसी से बना काढ़ा पीने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। इसके चलते आप लंबे समय तक सेहतमंद रहते हैं।
अगर आप कब्ज या पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको तुलसी से बना काढ़ा जरूर पीना चाहिए।
अगर आपको हर छोटी-मोटी बात पर स्ट्रेस होता है, तो ऐसे में तुलसी से बना काढ़ा आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।
गर्म पानी में तुलसी के पत्ते डालें और साथ ही शहद के अलावा बाकी चीजों को एक-एक करके डालना शुरू करें।
5 से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाने के बाद पैन को ढकें और आंच कम पर करके काढ़ा 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
इससे पानी आधा हो जाएगा। बस तैयार है आपका तुलसी का काढ़ा। इसे कप में छानें और थोड़ा शहद मिलाकर गर्म-गर्म पिएं।
इस बात ध्यान रखें कि आप जरूरत से ज्यादा यह काढ़ा ना पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com