आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हर कोई वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहा है।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में सर्दियों में ये चीजें खाने से आपका वेट लॉस हो सकता है। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
चुकंदर फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।
प्रोटीन से भरपूर अंडे पेट को लंबे समय तक भरे होने का एहसास देते हैं। वजन घटाने के लिए नाश्ते में अंडे शामिल किए जा सकते हैं।
आप अंडे उबालकर खा सकते हैं, आमलेट बना सकते हैं या फिर आप अंडे की भुर्जी भी बनाकर खा सकते हैं।
अमरूद में फाइबर और विटामिन-सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में यह फल खाने से फैट तेजी से बर्निंग होता है।
फाइबर से भरपूर ओटमील नाश्ते में खाने से लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास होता है। इससे आपका वजन भी कम होने लगता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com