Malavika Mohanan तमिल की फेमस फिल्म एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस को लोग उनकी एक्टिंग से ज्यादा फैशन सेंस के लिए पसंद करते हैं। आज हम एक्ट्रेस के खूबसूरत एथनिक वियर दिखाएंगे, जिन्हें यंग गर्ल्स किसी वेडिंग फंक्शन में पहनकर खूबसूरत और स्टाइलिश लग सकती हैं।
एक्ट्रेस की वेलवेट साड़ी देखने में ही काफी खूबसूरत लग रही हैं। यंग गर्ल्स इस साड़ी को न्यूड मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।
यंग गर्ल्स शादी में सॉफ्ट और क्लासी लुक लेने के लिए इस लहंगे को कर्ली हेयर स्टाइल के साथ ट्राई कर सकती हैं।
इस ग्रीन कलर के वेलवेट सूट में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही हैं। Malavika के इयररिंग उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
अभिनेत्री की ऑरेंज कलर की साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगर आपको भी शादी में अट्रैक्टिव लुक लेना हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को आप कॉपी कर सकती हैं।
स्टाइलिश लहंगा आप इस लहंगे को हैवी डिजाइनर ज्वेलरी के साथ पहनकर गॉर्जियस लुक ले सकती हैं। लहंगे का यह डिजाइन यंग गर्ल्स पर काफी सुंदर लगेगा।
आप एक्ट्रेस जैसी कॉटन साड़ी को कर्ली हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं। इस साड़ी का लुक देखने में ही काफी अट्रैक्टिव है।
आप किसी भी पार्टी में एक्ट्रेस के इन खूबसूरत एथनिक वियर को कॉपी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@malavikamohanan_)