यंग गर्ल्स कैरी करें Pratibha Ranta के ये स्टाइलिश आउटफिट्स


By Priyam Kumari29, Dec 2024 01:05 PMjagran.com

प्रतिभा रांटा की दिलकश अदाएं

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी-जाती हैं। उन्होंने फिल्म लापता लेडीज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

प्रतिभा रांटा के स्टाइलिश आउटफिट

एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। उनके आउटफिट यंग गर्ल्स के लिए एकदम परफेक्ट होते हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ स्टाइलिश ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं।

होल्टर नेक टॉप विद जीन्स

यंग गर्ल्स कॉलेज के लिए आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होंने होल्टर नेक टॉप के साथ जीन्स पहना है, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

बॉडीकॉन ड्रेस

प्रतिभा रेड कलर के बॉडीकॉन ड्रेस में सेसी लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करके स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। इस तरह के आउटफिट डिनर डेट या पार्टी के लिए परफेक्ट होती हैं।

शरारा सूट

शरारा सूट में एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस लग रही हैं। आजकल इस तरह के सूट काफी ट्रेंड में है। ऐसे सूट स्लिम गर्ल्स पर खूब जचते हैं, आप भी यह सूट कैरी करके महफिल की लाइमलाइट बटोर सकती हैं।

शॉर्ट स्कर्ट विद टॉप

यंग गर्ल्स पर शॉर्ट स्कर्ट और टॉप बेहद कमाल का लुक देता है। इस तरह की ड्रेस आप कॉलेज में पहनकर जा सकती हैं।

बूटी वर्क साड़ी

बूटी वर्क साड़ी में एक्ट्रेस एकदम अप्सरा जैसी लग रही हैं। ऐसी साड़ियां स्लिम गर्ल्स पर खूब खीलती हैं। इस तरह की साड़ी आप शादी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

बॉडीकॉन विद ब्लेजर

सर्दियों में हॉट लुक पाने के लिए प्रतिभा का ये लुक बेस्ट है। अगर आप न्यू ईयर पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं, तो एक्ट्रेस का बॉडीकॉन विद ब्लेजर लुक कॉपी करना न भूलें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@pratibha_ranta)