स्टाइलिश साड़ी में भी लगेंगी खूबसूरत, यंग गर्ल्स पहनें Jannat के साड़ी लुक्स


By Akshara Verma18, Dec 2024 09:00 AMjagran.com

स्टाइलिश मॉडल और एक्ट्रेस Jannat Zubair Rahmani

कॉकटेल पार्टी से लेकर शादियों में सभी लड़कियां स्टाइलिश साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। Jannat zubair बॉलीवुड इंडस्ट्री की यंग मॉडल और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं उनकी ड्रेस के साथ-साथ साड़ियां भी हमेशा से ही ट्रेंडिंग होती हैं, जो लड़कियों को काफी पसंद आती हैं।

अट्रैक्टिव साड़ियां

एक्ट्रेस की साड़ी डिजाइन से लड़कियां स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक की इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आपको भी किसी पार्टी में हॉट और अट्रैक्टिव लुक लेना हैं, तो आप Jannat zubair की स्टाइलिश साड़ियों से इंडिया ले सकती हैं।

अट्रैक्टिव साड़ी लुक

एक्ट्रेस इस सिंपल और स्टाइलिश साड़ी में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। आप अपने कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर सकती हैं।

शिमरी रेड साड़ी

जन्नत इस शिमरी साड़ी में एक मॉडल जैसी लग रही हैं, साथ ही उनका हैंडबैग उनके लुक में चार चांद लगा रहा हैं। आप हैवी इयररिंग्स के साथ इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

प्लेन ब्लैक साड़ी

अगर आप भी ब्लैक लवर हैं, तो एक्ट्रेस की यह साड़ी आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं। इस साड़ी के साथ आप न्यूड मेकअप ट्राई कर सकती हैं।

डिजाइनर वाइट साड़ी

आजकल डिजाइनर साड़ी काफी ट्रेंड में हैं। अभिनेत्री की यह व्हाइट सारी यंग गर्ल्स पर काफी सुंदर लगेगी। आप इस साड़ी को पहनकर अपनी फिगर को फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

ट्रेंडिंग लुक

जन्नत के इयररिंग्स और चूड़ियां उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। ऐसी सिंपल साड़ी को आप अपने कॉलेज में भी पहन सकती हैं।

स्टनिंग व्हाइट साड़ी

एक्ट्रेस की इस व्हाइट साड़ी पर हल्का सा एंब्रॉयडरी का काम काफी सुंदर लग रहा हैं। इस साड़ी को यंग गर्ल्स शादी में बोल्ड मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।

एक्ट्रेस जन्नत की तरह अगर आप भी स्टाइलिश और खूबसूरत लगना चाहती हैं, तो साड़ी लुक्स को जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@jannatzubair29)