कोरियन जैसी स्किन पाने के लिए कई लोग कई तरह के प्रोडक्ट लगाना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते है कोरियन स्किन के लिए आप कई घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो स्किन को चमकदार बनाता हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
Korean जैसी त्वचा पाने के लिए आप घर बैठे चावल के पानी का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही, कोलेजन को बढ़ाता है।
क्या आप जानते हैं नींबू और गुलाब जल का मिश्रण त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही, नींबू में मौजूद विटामिन-सी चेहरे से काले दाग धब्बों को हटाता हैं।
आलू का रस स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण स्किन की त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाती है, जिससे आपको कोरियन जैसा निखार मिल सकता हैं।
चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बनाने के लिए आप चेहरे पर दही और शहद के पेस्ट का इस्तेमाल करें। यह निखार के साथ-साथ स्किन के रूखेपन में भी कमी करेगा।
ग्रीन टी पीने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होती हैं। यह स्किन चमकदार बनाने में मदद करती है। आप वजन घटाने के साथ-साथ चेहरे पर नूर पाने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
कोरियन जैसी चमकदार स्किन पाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को चमकदार के साथ-साथ चीकनी भी बनाती हैं।
एलोवेरा जेल में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे को शाइनी और हेल्दी बनाता हैं। आप इसे रूखी स्किन पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
कोरियन जैसी स्किन और ग्लो पाने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva