मौसम धीरे धीरे बदल रहा है। लोगों को पूरी तरह से गर्मी से निजात मिल चुकी है। मानसून शुरू हो चुका है और इस मौसम में कई बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।
इन बीमारियों या परेशानियों में सिर में दर्द होना भी शामिल है। आज हम आपको बताएंगे कि मानसून में सिर में दर्द होना किस बीमारी होने का संकेत हो सकता है? आइए जानें।
हम आपको मलेरिया के बारे में बता रहे हैं। यह आपको मच्छरों के काटने से होता है। जब मानसून में किसी व्यक्ति के सिर में तेज दर्द होता है, तो यह मलेरिया की ओर इशारा है।
अगर मलेरिया से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको चाहिए कि अगर आपके आसपास पानी जमा हुआ है, तो उसे फेंक दें क्योंकि मलेरिया मच्छरों के पनपने से होता है।
मानसून के मौसम में वायरल इंफेक्शन की वजह से बुखार होना नॉर्मल है, लेकिन अगर आप तेज बुखार हो रहा है, तो इसे इग्नोर न करें। तुरंत मलेरिया का टेस्ट करवाएं।
आपको कभी भी हाफ बाजू के कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि इससे आपको मच्छर काट सकते हैं। ऐसे में फुल बाजू के कपड़े पहनने की कोशिश करें। नहीं, तो समस्या विकराल रूप ले सकती है।
मलेरिया को मात देने के लिए खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखें। दिन-भर में पर्याप्त पानी पीने के अलावा आप नारियल पानी और जूस आदि का भी सेवन कर सकते हैं।
जब भी आप रात में सोएं, तो सोते समय मच्छरदानी का जरूर इस्तेमाल करें। इससे आप मलेरिया से बच सकते हैं। हालांकि आप दिन में भी मच्छरदानी लगा सकते हैं।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com