Sonali Bendre के इन आउटफिट्स के साथ बनाएं ऐसे हेयरस्टाइल


By Priyam Kumari04, Aug 2025 12:00 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस Sonali Bendre

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों पति पत्नी और पंगा के सेट पर नजर आ रही हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

Sonali Bendre के हॉट लुक्स

सोनाली बेंद्रे की एक्टिंग ही नहीं, बल्कि फैशन सेंस भी कमाल का है। 50 की उम्र में भी एक्ट्रेस हर तरह के आउटफिट में खूबसूरत लगती हैं।

50 प्लस के लिए स्टाइल टिप्स

अगर आप 50 की उम्र में स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज के साथ ऐसे हेयरस्टाइल ट्राई करें।

साड़ी विद फ्लावर जुड़ा

सोनाली ने फ्लोवर जुड़ा के साथ खूबसूरत साड़ी पहनी है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। आप भी ऐसे लुक को कॉपी करें।

अनारकली विद चोटी हेयरस्टाइल

अगर आप किसी मौके पर खास दिखने के लिए अनारकली सूट पहन रही हैं, तो उसके साथ चोटी या फ्रंच हेयरस्टाइल बनाएं।

क्रेप ड्रेस विद कर्ल हेयरस्टाइल

अक्सर महिलाएं वेस्टर्न आउटफिट के साथ हेयरस्टाइल को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं। ऐसे में आप कर्ल हेयरस्टाइल बनाएं।

जैकेट विद पोनीटेल हेयरस्टाइल

ऑफिस गोइंग गर्ल्स हर आउटफिट पर पोनीटेल हेयरस्टाइल बना सकती हैं। यह आपको क्लासी लुक देगा।

गाउन विद बन हेयरस्टाइल

हर उम्र की महिलाओं को गाउन कैरी करना पसंद होता है। ऐसे में उसके साथ बन हेयरस्टाइल बना सकती हैं।

सोनाली की इन ड्रेसेज के साथ ये हेयरस्टाइल बनाएं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@iamsonalibendre)