सर्दियों में कुछ फलों का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। उनमें से एक फल संतरा भी है, जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। क्योंकि इसमें भरपूर विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो इम्युनिटी के लिए फायदेमंद होता है।
ऐसे में जब हम इन्हें खरीदने जाते हैं तो हमारे मन में एक सवाल उठता है कि क्या यह संतरा मीठा होगा या खट्टा? वहीं, मीठे संतरे की पहचान किस तरह की जाती है, यह जानना भी जरूरी है। आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनसे उनकी पहचान आसानी से कर पाएंगे।
मीठे संतरे की पहचान के लिए आप संतरे को हल्का-सा दबाकर देख सकते हैं कि यह मुलायम है या नहीं। जो संतरा मुलायम होता है, वह संतरा मीठा होता है। ध्यान रखें कि ज्यादा मुलायम के चक्कर में खराब संतरा न खरीद लें।
खट्टे और मीठे संतरे में पहचान नहीं कर पा रहे हैं, तो उसके वजह पर ध्यान दें। मीठे संतरे अक्सर रस से भरपूर होते हैं। केवल वही खरीदें जिनका वजन अधिक हो।
मीठे संतरों का कलर गहरा नारंगी होता है, जो खाने में बहुत स्वाद देते हैं। हालांकि, जो पीले या हरे रंग का संतरा होता है, वह खट्टा भी हो सकता है।
खाने की खुशबू से भी लोग खाने का टेस्ट पता कर लेते हैं। ठीक ऐसे ही आप संतरे की मिठी महक से पहचान कर सकते हैं कि वह मीठा है या खट्टा। अगर इसमें से थोड़ी-सी भी खुशबू नहीं आ रही, तो मान लीजिए वह खट्टा है।
आप संतरा खरीदने जा रहे हैं, तो संतरे के छिलके से भी पहचान सकते हैं। जो संतरा शाइनी या चिकना हो उन संतरे को जरूर खरीद लें। क्योंकि उबड़ा-खाबड़ा छिलके वाले संतरे खट्टे हो सकते हैं।
इसी तरह की खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Canva