फेस वॉश से जुड़ी गलतियां करने से सर्दियों में चेहरा होगा खराब


By Farhan Khan12, Dec 2024 02:23 PMjagran.com

सर्दियों में स्किन केयर की सलाह

सर्दियों के मौसम में स्किन केयर की सलाह दी जाती है क्योंकि इस मौसम में अक्सर चेहरे की रंगत गायब होने लगती है।

फेस वॉश से जुड़ी गलतियां

स्किन केयर में सही फेस वॉश जरूरी होता है। ताकि चेहरा खराब न हो। आइए जानते हैं कि फेस वॉश से जुड़ी कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

गर्म पानी से फेस वॉश न करें

अगर आप गर्म पानी से फेस वॉश करने की गलती करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा रूखी और खिंची-खिंची महसूस हो सकती है।

बार-बार फेस वॉश करने से बचें

बार-बार फेस वॉश करने से स्किन ड्राई और सेंसिटिव हो जाती है। बेहतर होगा कि आप दिन में दो बार ही फेस वॉश करें।

फोमिंग फेस वॉश है खतरनाक

सर्दियों में फोमिंग फेस वॉश इस्तेमाल करने से आपकी स्किन रूखी हो सकती है। ऐसे में फोमिंग फेस वॉश की बजाय मॉइस्चराइजिंग फेस वॉश का इस्तेमाल करें।

हार्श केमिकल वाला फेस वॉश न खरीदें

हार्श केमिकल्स वाले फेस वॉश की जगह आपको अच्छे ब्रांड का ही फेस वॉश खरीदना चाहिए क्योंकि इससे स्किन हेल्दी रहती है।

फेस वॉश के बाद चेहरे पर साबुन न लगाएं

कुछ लोग फेस वॉश के बाद चेहरे पर साबुन लगा लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। यह ओपन पोर्स की समस्या को जन्म दे सकती है।

आपको भी फेस वॉश से जुड़ी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com