लड़कियों को अपने सूट से दीवाना करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस Maya Ali काफी चर्चा में रहती हैं। नई नवेली दुल्हन अभिनेत्री के हैवी सूट्स ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको हैवी एंब्रॉयडरी वाले स्टाइलिश सूट्स पहनने हैं, तो ये सूट्स ट्राई करें।
Maya का यह अनारकली डिजाइनर सूट बेहद खूबसूरत है। इसे आप सिर्फ हैवी इयररिंग्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस का यह हैवी एंब्रॉयडरी वाला स्कर्ट सूट काफी खूबसूरत है। आप अपनी शादी के अगले दिन इसे पहनकर घर की सारी रस्में कर सकती हैं।
आप इस सूट को दिन की शादी में कर्ली हेयर स्टाइल और हैवी ज्वेलरी के साथ पहनें। इससे आप लुक गॉर्जियस हो जाएगा।
माया हैवी एंब्रॉयडरी सूट में रॉयल लग रही हैं। आप भी एक्ट्रेस के इस सूट के साथ टाइट बन हेयर स्टाइल बनाकर खूबसूरत दिख सकती हैं।
ब्लैक सूट के साथ स्ट्रेट पेंट का कॉम्बिनेशन काफी सुंदर लग रहा हैं। फुल स्लीव्स के साथ इसकी चुन्नी का लुक एकदम खिलकर आ रहा है। आप इस सूट को ऑक्सीडाइज ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकते हैं।
आप किसी पार्टी में इस सिंपल और फलोरल सूट के साथ हैवी नेकलेस पहनकर काफी अट्रैक्टिव लुक ले सकती हैं। इस सूट के साथ टाइट बन हेयर स्टाइल आपको रानी जैसा लुक देगा।
नई दुल्हन Maya Ali के स्टाइलिश और डिजाइनर हैवी सूट ट्राई करें। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@official_mayaali)