सर्दियों में भी स्किन रहेगी ग्लोइंग, घर पर बनाएं ये 5 टोनर


By Priyam Kumari12, Dec 2024 12:30 PMjagran.com

सर्दियों में भी त्वचा का रखें ख्याल

वैसे तो हम हमेशा अपनी त्वचा की देखभाल करते ही हैं, लेकिन सर्दियों में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दी के मौसम में स्किन रूखी और बेजान हो जाती है।

घर बैठे बनाएं ये नेचुरल टोनर

सर्दियों में हमें अपनी स्किन का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में आप भी चेहरे पर ग्लो पाना चाहते हैं, तो घर बैठे कुछ नेचुरल टोनर को बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हें बनाने के तरीके के बारे में।

हल्दी-दूध का टोनर

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को निखारने में मदद करता है। आप इसे 2 चम्मच फ्रेश दूध के साथ एक चुटकी हल्दी मिलाकर टोनर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल और गुलाब जल का टोनर

गुलाब जल स्किन को फ्रेश रखने में मदद करता है और एलोवेरा जेल त्वचा को नमी देता है। 2 चम्मच गुलाब जल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर आप इसे चेहरे पर अप्लाई करें।

नींबू-ग्रीन टी का टोनर

पहले एक कप ग्रीन टी को तैयार करके उसे ठंडा कर लें और उसके बाद उसमें एक चम्मच नींबू का रस डाल दें और इन्हें अच्छी तरह से मिला लें। सही तरह से मिक्स होने के बाद चेहरे पर आराम से लगाएं। वहीं, आप इसे एक स्प्रे बोटल में भी स्टोर कर सकते हैं।

पुदीने-खीरा का टोनर

एक कप पानी में 8-10 पुदीने के पत्ते और एक खीरे को छीलकर छोटा-छोटा काटकर एक दिन के लिए छोड़ दें। फिर अगले दिन इसे छानकर स्प्रे की मदद से दिन में 2-3 बार चेहरे पर लगाएं।

गाजर-चुकंदर का टोनर

चुकंदर सेहत के अलावा त्वचा के लिए भी काफी तरह से फायदेमंद है। आप इन दोनों को छोटे टुकड़ों में काटकर एक कप पानी में उबाल लें, फिर उसे ठंडा होने के बाद चेहरे पर कॉटन की मदद से लगाएं।

ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Canva