बैंगनी पत्ता गोभी खाने से मिलेंगे ये दमदार फायदे


By Farhan Khan12, Dec 2024 11:33 AMjagran.com

बैंगनी पत्ता गोभी

बैंगनी पत्ता गोभी पोटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

बैंगनी पत्ता गोभी खाने के फायदे  

आज हम आपको बताएंगे कि बैंगनी पत्ता गोभी खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।  

जोड़ों में दर्द से राहत

अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है, इसके लिए आप बैंगनी पत्ता गोभी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं।

नहीं होगी सूजन

अगर आप शरीर में सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको बैंगनी पत्ता गोभी खानी चाहिए क्योंकि इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल

बैंगनी पत्ता गोभी में डायट्री एंथोसाइनिन नामक पोषक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है।

वेट लॉस

बैंगनी पत्ता गोभी फाइबर का रिच सोर्स माना जाता है। मोटापा से जूझ रहे व्यक्तियों को बैंगनी पत्ता गोभी जरूर खानी चाहिए। इससे उनका वजन कम हो सकता है।

हार्ट रहेगा सेहतमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बैंगनी पत्ता गोभी में मौजूद एंथोसायनिन हार्ट को लंबे समय तक सेहतमंद रखने में मददगार होता है।

आपको एक बार बैंगनी पत्ता गोभी खाना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com