शादी के लिए परफेक्ट हैं Adaa khan के ये लुक्स


By Priyam Kumari12, Dec 2024 10:55 AMjagran.com

टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस

अदा खान टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेज में से एक हैं। एक्ट्रेस बेहतरीन एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

अदा खान के आउटफिट कलेक्शन

अदा खान अपने हर आउटफिट में कमाल लगती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ शानदार आउटफिट दिखाने जा रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर शादी में चार चांद लगा सकती हैं।

इंडो-वेस्टर्न साड़ी

आजकल इंडो-वेस्टर्न साड़ी काफी ट्रेंड में है। आप भी किसी शादी में स्टाइलिश साड़ी कैरी करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह सिक्विन इंडो-वेस्टर्न साड़ी लुक को कॉपी कर सकती हैं।

कोड़ी वर्क लहंगा

अगर आप शादी में लहंगा कैरी करना चाहती हैं, तो अदा खान के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। उन्होंने पिंक कलर का कोड़ी वर्क लहंगा पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

शरारा सूट

अदा खान की तरह आप भी शरारा सूट शादी में कैरी कर सकती हैं। इस तरह के सूट डिजाइन एकदम परफेक्ट लुक देते हैं।

अनारकली सूट

शादी में सिंपल लुक पाना चाहती है, तो एक्ट्रेस के इस अनारकली सूट को ऑप्शन में रख सकती हैं। ऐसे सूट पार्टी में क्लासी लुक देती हैं।

स्टाइलिश गाउन

एक्ट्रेस व्हाइट कलर के वन स्लीव गाउन में काफी हॉट लग रही हैं। आप भी दोस्त की शादी में मॉडर्न और स्टाइलिश पाने के लिए इस तरह के आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@adaakhann)