चेहरे की त्वचा को टाइट रखने के लिए खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स


By Akshara Verma25, Dec 2024 10:05 AMjagran.com

टाइट त्वचा के लिए ड्राई फ्रूट

बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस आने लगती हैं और त्वचा चमक धीरे-धीरे खोने लगती है। आज हम आपको 5 ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे है, जिसे खाने से चेहरे की जिनको खाने से आपकी चेहरे की चमक और त्वचा की टाइटन्स हमेशा के लिए बरकरार रहेगी।

अखरोट

अखरोट में विटामिन-बी पाया जाता है। रोजाना इस ड्राई फ्रूट को खाने से चेहरे की डेड स्किन निकल जाती है और फाइन लाइंस लंबे समय तक कंट्रोल में रहती हैं।

बादाम

बादाम को बालों और त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बादाम में विटामिन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट होते है, जो आपके चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापा नहीं आने देते हैं।

किशमिश

किशमिश में पानी की मात्रा ज्‍यादा होती है, जिससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और ग्लो करती है। साथ ही, लंबे समय तक झुर्रियां भी परेशान नहीं करती हैं।

खजूर

खजूर में विटामिन-सी, डी और बी-5 के अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट और पैंटोथेनिक एसिड होता है। ये सभी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।

काजू

काजू पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें जिंक विटामिन-सी आयरन और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन को फायदा पहुंचाते हैं। इसे खाने से झुर्रियों लंबे समय तक परेशान नहीं पड़ती हैं।

हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik