32 की उम्र में ट्राई करें एक्ट्रेस की ये 5 एक्सरसाइज


By Akshara Verma12, Dec 2024 09:00 AMjagran.com

एक्सरसाइज से पाएं परफेक्ट फिगर

बढ़ती उम्र में महिलाओं को अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए है। 30-32 की उम्र में एक्सरसाइज के जरिए आप अपनी सेहत और फिटनेस को एकदम परफेक्ट बना सकती हैं। एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा 32 साल की उम्र में भी अच्छी खासी एक्सरसाइज का पालन करती हैं।

आज हम आपको एक्ट्रेस की 6 एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप भी 32 साल की उम्र में खूबसूरत फिगर पाने के साथ-साथ बीमारियों को भी दूर करने के लिए ट्राई कर सकती हैं।

अधोमुख एक्सरसाइज

हाथों के बल खड़े होने वाली इस एक्सरसाइज को आप अपने घर पर भी कर सकती हैं। यह एक्सरसाइज रोज करने से आपके हाथों की ताकत में बढ़ोतरी होगी और साथ ही यह आपके तनाव को कम करती हैं।

स्किपिंग रोप

आप एक्ट्रेस की इस एक्सरसाइज को किसी भी पार्क में जा कर सकती हैं। रस्सी कूदने से एक बेहतरीन कार्डियो होता है। इसको करने से आपके शरीर की कैलोरी कम होती है।

पुल-अप्स

आजकल 29 से 34 साल तक की महिलाएं भी जिम करने जाती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से फोरआर्म्स काफी मजबूत हो जाते है।

थ्रेड द नीडल एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में काफी लचीलापन और अंदरूनी ताकत आती है। आप इस एक्सरसाइज को रोज सुबह कम से कम 5 मिनट के लिए कर सकती हैं।

बैलेंस एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज आपकी पैरों की मांसपेशियों और पैरों को काफी मजबूत बनाने में मदद करती है।

हेल्थ केयर और फिटनेस की हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram