चेहरा दिखेगा Tejasswi जैसा प्यारा, लगाएं उनका फेस पैक


By Akshara Verma23, Jan 2025 05:05 PMjagran.com

Tejasswi का खूबसूरत निखार

Tejasswi Prakash हमेशा अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का फेस बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत और ग्लो करता है। आइए आज हम आपको एक्ट्रेस का होममेड फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी ट्राई कर सकती हैं।

Tejasswi सीक्रेट फेस पैक

एक्ट्रेस ने खूबसूरत चेहरे के निखार का राज अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस को बताया है। आप भी अपने चेहरे पर तेजस्वी के सीक्रेट फेस पैक को यूज कर सकती हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक

एक्ट्रेस ने बताया था कि वह अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए बेसन और दही का इस्तेमाल करती हैं। इसे बनाने के लिए आप 2 बड़े चम्मच बेसन और 1 बड़ी चम्मच दही का इस्तेमाल करें। फिर इस पेस्ट में आप चाहे तो शहद भी मिला सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका

पैक को चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को पानी से साफ करें। फिर दही और बेसन को अच्छे से चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। अप्लाई करने के बाद इसे 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें, जब यह अच्छे से सुख जाए तब अपने चेहरे को पॉज से धोलें।

कब लगाती है Tejasswi होममेड फेस पैक

एक्ट्रेस इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार लगाना पसंद करती हैं। अगर आप भी चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं, तो यह फेस पैक आपके लिए एकदम बेस्ट है।

होममेड फेस पैक के फायदे

दही चेहरे को ठंडक देती हैं। साथ ही, बेसन चेहरे के दाग धब्बों को हटाने में मदद करता है। यह दोनों चीजें चेहरे को ग्लोइंग और अट्रैक्टिव बनती है।

खूबसूरत एक्ट्रेस Tejasswi Prakash

Tejasswi मराठी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने कई रियलिटी शोज और सीरियल्स में काम करके अपना नाम रोशन किया है। लोगों ने एक्ट्रेस को Naagin के सीजन 6 से बेहद पसंद करना शुरू किया था।

आप अपने चेहरे पर खूबसूरत निखार पाने के लिए एक्ट्रेस के होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@tejasswiprakash)