Vitamin C शरीर में ज्यादा होने से क्या होता है?


By Ashish Mishra23, Jan 2025 10:00 PMjagran.com

विटामिन की आवश्यकता

शरीर को विटामिन की जरूरत होती है। इससे शरीर हेल्दी रहता है और कई समस्याओं के होने का खतरा भी कम रहता है। आइए जानते हैं कि शरीर में विटामिन-सी ज्यादा होने से क्या होता है?

खानपान दुरुस्त रखना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान को दुरुस्त रखना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन-सी की ज्यादा मात्रा

कई बार व्यक्ति विटामिन-सी युक्त चीजों का ज्यादा सेवन कर लेता है। इससे शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिससे हेल्थ खराब होने लगता है।

किडनी स्टोन की समस्या

शरीर में विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होने पर खराब चीजें किडनी में एकत्र होने लगती हैं, जिससे किडनी स्टोन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, यूरिक एसिड भी बढ़ने लगता है।

हड्डियों में दर्द होना

शरीर में विटामिन-सी की अधिक मात्रा होने पर ब्लड में प्रोटीन का प्रवाह बढ़ सकता है। इससे हड्डियों में दर्द होने लगता है। इसके अलावा, व्यक्ति के सीने में जलन हो सकती है।

आयरन बढ़ने की समस्या

विटामिन सी आयरन को अवशोषित करने में मददगार है। शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ने पर आयरन का ओवरलोड बढ़ जाता है, जिससे हार्ट, लिवर और थायरॉइड की समस्या हो सकती है।

पाचन खराब होना

शरीर में विटामिन-सी का बढ़ना पाचन के लिए नुकसानदायक होता है। इससे उल्टी, दस्त, गुर्दे की पथरी और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

विटामिन-सी की पर्याप्त मात्रा

शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी होने पर इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और चेहरे पर ग्लो बढ़ने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर में पोषक तत्वों की अधिकता से होने वाले नुकसान के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ