पक्की सहेली की शादी में चुनें Kangana जैसे लहंगे, दिखेंगी हुस्न की मल्लिका


By Priyam Kumari25, Jan 2025 08:00 AMjagran.com

बिंदास गर्ल Kangana Ranaut

बॉलीवुड की बिंदास गर्ल कंगना रनौत अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए बेहद पॉपुलर हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Kangana Ranaut के रॉयल लहंगे

कंगना रनौत अपनी एक्टिंग के साथ ही इंडियन आउटफिट्स में सभी का दिल जीत देती हैं। आज हम आपको उनके लहंगा लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी दोस्ती की शादी में कैरी कर खूबसूरत नजर आएंगी।

गुजराती लहंगा

अगर आप सहेली की शादी में डिफरेंट और स्टाइलिश लहंगा पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी करें। लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी वर्क वाला गुजराती लहंगा के साथ हैवी जूलरी कैरी कर सकती हैं।

गोटा पट्टी लहंगा

दोस्ती की शादी में सबसे खास दिखने के लिए कंगना के जैसा गोटा पट्टी लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह का लहंगा पहनकर आप सहेलियों को जला सकती हैं।

एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा

कंगना हैवी एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए नेकलेस पेयर कर सकती हैं। इस तरह के लहंगा रॉयल और क्लासी लुक देता है।

लाइट वर्क लहंगा

अगर आप हैवी लहंगा पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो आप एक्ट्रेस की तरह ही लाइट वर्क वाला लहंगा चुन सकती हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए फेस पर लाइट मेकअप अप्लाई करें।

कढ़ाई वर्क लहंगा

पर्पल कलर का ये कढ़ाई वर्क वाला लहंगा शादी या बारात के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। एक्ट्रेस का ये लहंगा लुक ट्राई करके महफिल की जान बन सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@kanganaranaut)