अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर रही हैं और आउटफिट पर डिफरेंट हेयर स्टाइल बनाने की चाह है, तो आज हम आपके लिए कुछ स्टाइलिश हेयर स्टाइल लेकर आए हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
नोरा फतेही ने साड़ी पर खूबसूरत चोटी बनाई है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। इस तरह के हेयर स्टाइल वेस्टर्न हो या फिर इंडियन हर आउटफिट पर खूब जचती हैं। आप भी उनके इस लुक कॉपी कर घूमने जा सकती हैं।
आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, करिश्मा तन्ना की तरह ही पोनीटेल बना सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल हर मौके को खास बना देती है।
इन दिनों लो बन हेयर स्टाइल खूब ट्रेंड में है। अगर आप भी दोस्तों के साथ बाहर जा रही हैं, तो इस हेयर स्टाइल को ट्राई करें। ऐसे हेयर स्टाइल साड़ी पर बहुत अच्छी लगती है।
अगर आप वेस्टर्न आउटफिट पहन रही हैं, तो उसपर इस तरह की स्टाइलिश डबल एट हेयर स्टाइल बना सकती हैं। ऐसे हेयर स्टाइल क्लासी और कूल लुक देती हैं।
यंग गर्ल्स के बीच शॉर्ट हेयर का क्रेज काफी ज्यादा है। इस तरह के हेयर स्टाइल हर आउटफिट पर अच्छे लगते हैं। आप भी इसे ट्राई करके खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
अगर आप बालों को खुला रखना पसंद करती हैं, तो वेवी हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल साड़ी, वेस्टर्न या फॉर्मल हर आउटफिट पर काफी पसंद किए जाते हैं। आप भी इसे ट्राई जरूर करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram