जायफल कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोज 1 चुटकी जायफल का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को कौन-से लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप रोज एक चुटकी जायफल खाते हैं, तो यह आपको कब्ज और गैस की समस्या से राहत दिला सकता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि औषधीय गुणों से भरपूर जायफल का सेवन करने से डिप्रेशन के लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
जायफल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन्स आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आपको रोज 1 चुटकी जायफल का सेवन करना चाहिए।
जो लोग मुंहासे और त्वचा की अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें अपनी डाइट में 1 चुटकी जायफल शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें एंटी-बैटीरियल गुण होते हैं।
जायफल आपको सांसों से आती दुर्गंध और दांतों की कैविटी जैसी सामान्य ओरल प्रॉब्लम से निजात दिला सकता है। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।
अगर आप पूरे दिन थके-थके रहते हैं, तो इसके लिए एक चुटकी जायफल का सेवन किया जा सकता है। यह आपको पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com