Stylish Ethnic Looks: यंग गर्ल्स शादी में ट्राई करें Sreeleela के एथनिक लुक्स


By Akshara Verma15, Jan 2025 06:25 PMjagran.com

Sreeleela के खूबसूरत एथनिक लुक्स

शादी या त्योहार में लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के आउटफिट्स की तलाश करती हैं। आप भी स्टाइलिश लुक के लिए Sreeleela के एथनिक लुक्स ट्राई कर सकती हैं।

फ्लोरल साड़ी

यंग गर्ल्स शादी में एक्ट्रेस की इस डिजाइनर फ्लोरल साड़ी को ऑक्सीडाइज ज्वेलरी और डार्क मेकअप के साथ अट्रैक्टिव लुक लेने के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

अनारकली सूट

एक्ट्रेस इस येलो कलर के अनारकली सूट में स्टाइलिश लग रही हैं। यंग गर्ल्स इस सूट को टाइट बन हेयर स्टाइल और सिल्वर झुमकों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

श्रग ड्रेस

यंग गर्ल्स Sreeleela की इस ड्रेस को पहनकर शादी में क्लासिक और एलिगेंट लग सकती हैं। इसका हैवी एंब्रॉयडरी ब्लाउज देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप इस ड्रेस को हैवी ज्वेलरी के साथ कैरी करके लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

स्टाइलिश साड़ी

Sreeleela की सिंपल स्टाइलिश साड़ी यंग गर्ल्स को क्लासी लुक के साथ अट्रैक्टिव लुक देगी। एक्ट्रेस ने साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए ट्यूब ब्लाउज कैरी किया है, जो बेहतरीन लुक दे रहा है।

जरी वर्क सूट

महिलाएं त्योहार पर एक्ट्रेस के इस रेड कलर के हैवी जरी वर्क सूट को ज्वेलरी और डार्क मेकअप के साथ अट्रैक्टिव लुक लेने के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

डिजाइनर प्लाजो- ब्लेजर ड्रेस

Sreeleela ने ब्लैक प्लाजो के साथ स्टाइलिश स्लीव्लेस ब्लेजर को कैरी किया है। यंग गर्ल्स इस एथनिक आउटफिट को शादी में अट्रैक्टिव लुक लेने के लिए कर्ली हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।

प्लाजो स्टाइल श्रग ड्रेस

यंग गर्ल्स त्योहार पर सिंपल और डिसेंट लुक लेने के लिए एक्ट्रेस की इस प्लाजो स्टाइल श्रग ड्रेस के लुक को कॉपी कर सकती हैं।

आप एक्ट्रेस के इन खूबसूरत एथनिक लुक्स को स्टाइल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@sreeleela14)