नींद न पूरी होने से मानसिक तनाव बढ़ता है, हाइपरटेंशन, डायबिटीज और मोटापा जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में नींद पूरी करना बेहद जरूरी है।
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिन्हें खाने से आपकी नींद उड़ सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
अगर आप रात को सोने से पहले बहुत तीखा खाना खाते हैं, तो इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस परेशानी की वजह से नींद न आने की समस्या हो सकती है।
रात में प्रोसेस्ड फूड से जुड़े आइटम्स भी नहीं खाने चाहिए। इन आइटम्स में काफी ज्यादा कैलोरी होती है, जो आपकी स्लीप साइकिल को बिगाड़ सकते हैं।
इन फूड्स में शुगर और नमक की मात्रा भी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से आपके शरीर में सूजन और पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
रात सोने से पहले कॉफी पीने की भूल न करें। कॉफी में कैफीन होता है, जिसका असर तकरीबन 7-8 घंटे रहता है।
आप कॉफी के बदले कैमोमाइल टी का सेवन कर सकते हैं, जो आपकी बॉडी को रिलैक्स करता है और आपको अच्छी नींद आती है।
बेहतर नींद के लिए ज्यादा शुगर वाले फूड्स का कभी सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें कैलोरी का मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसके कारण भी आपको सोने में तकलीफ हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com