इन दिनों ओवरसाइज स्टाइल काफी ट्रेंड में है। कई सेलिब्रिटीज ऐसे ओवरसाइज कपड़े में नजर आए हैं। अगर हम ऐसे कपड़ों को सही तरीके से नहीं पहनते हैं, तो स्टाइलिंग में कमी रहने के कारण कई बार हम अपना लुक बिगाड़ लेते हैं।
ऐसे में आज हम आपको कुछ स्टाइलिंग टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप भी स्टार्स जैसा लुक पा सकती हैं।
अगर आप भी ओवरसाइज कपड़ों में स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो कपड़ों को लेयरिंग करके पहनें। आप फिटिंग वाले आउटफिट के ऊपर ओवरसाइज ब्लेजर या कोट पहन सकती हैं, जिससे आपका लुक शानदार लगेंगा।
अगर आप भी ओवरसाइज कपड़ों में ट्रेंड के साथ जाना चाहती हैं, तो सीजन का ध्यान रखते हुए कपड़ों का चुनाव करें। आप गर्मियों में ओवरसाइज टी-शर्ट पहनें और सर्दियों में ओवरसाइज स्वेटर पहन सकती हैं।
आप हमेशा अपने कपड़ों के सही मैचिंग और तालमेल करके कपड़े पहनें। आप ओवरसाइज टीशर्ट या लॉन्ग टॉप के साथ स्किनी जींस या फिटिंग वाली जींस होनी चाहिए।
लुक को कंप्लीट करने के लिए आपको अपने फुटवियर का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ओवरसाइज कपड़ों के साथ बूट्स, ब्लॉक हील या स्नीकर्स ही चुनें।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram