शादियों में ज्यादातर लड़कियों को लहंगे पहनने पसंद होते है, लेकिन उनमें से कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जिन्हें पुराने जमाने के रॉयल स्टाइल के लहंगे पहनना काफी पसंद होता है। आज हम आपको Nargis Fakhri के कुछ रॉयल और क्लासी लहंगे दिखाने जा रहे हैं, जिसे पहनकर आप शादियों में रानी जैसी लगेंगी।
आप इस लहंगे को पहनकर महफिल की स्पॉट लाइट बन सकती हैं। यह लहंगे का डिजाइन स्लिम गर्ल्स को काफी एलिगेंट लुक देगा। इसका फ्लोरल डिजाइन काफी रॉयल लग रहा है।
नरगिस इस लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वेलवेट चुन्नी के साथ लहंगे का कलर कॉम्बिनेशन आपको शादी में पद्मावत मूवी जैसी रानी का लुक देगा।
लहंगे में कलियों का डिजाइन एक अलग ही खूबसूरती और चमक डाल रहा है। इस लहंगे को आप अपने भाई की शादी में पहनकर रॉयल लुक पाकर रिश्तेदारों के होश उड़ा सकती हैं।
लहंगे का यह डिजाइन आजकल काफी ट्रेंडी है। यंग गर्ल्स ऐसे डिजाइन को पहनना पसंद करती हैं। आप इस श्रग वाले डिजाइनर लहंगे को न्यूड मेकअप और हैवी डायमंड ज्वेलरी के साथ पहनकर रानी जैसी लग सकती हैं।
Nargis का यह लहंगा देखने में ही काफी खूबसूरत लग रहा है। लड़कियां इस लहंगे को हैवी ज्वेलरी के साथ पहनकर गॉर्जियस लुक ले सकती हैं।
यह डबल शेड कलर का लहंगा यंग गर्ल्स के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। वह इस लहंगे को हैवी सिल्वर ज्वेलरी के साथ पहनकर ससुराल में खूबसूरत रानी जैसी लग सकती हैं।
इन स्टाइलिश और रॉयल लहंगे पहनकर महफिल में रानी जैसा लुक पा सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@nargisfakhri)