पाकिस्तानी लड़कियां शादी में पुराने जमाने की रानियों जैसे कपड़े ही नहीं, बल्कि ज्वेलरी से लेकर मेकअप भी शाही तरीके से करती हैं। जी हां, आज हम आपको पाकिस्तानी दुल्हन के मेकअप के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपनी शादी में रानी जैसा लुक लेने के लिए कर सकती हैं।
अपने हैवी आउटफिट पर आप न्यूड मेकअप ट्राई कर सकती हैं। ऐसा न्यूड मेकअप आपके आउटफिट को काफी हाइलाइट करेगा।
मेकअप करते समय स्मोकी आई सबसे जल्दी हो जाता हैं। यह करने और दिखने में काफी इजी और अट्रैक्टिव होता हैं। इस टाइप के आई मेकअप के साथ आप न्यूड शाइनी लिप्स ट्राई कर सकती हैं।
एक्ट्रेस का क्रीम आउटफिट काफी रॉयल और एलिगेंट लुक दे रहा है। इस मेकअप के कंट्रास्ट लुक से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
लैशेस, मेकअप का सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट होता है। यह आपके लुक को अट्रैक्टिव और खूबसूरत स्टाइल देता है। लैशेस लगाते ही आपकी आंखें बड़ी लगने लगती हैं।
लाइनर मेकअप का एक ऐसा पार्ट होता है, जिसे अलग आउटफिट के साथ अलग-अलग तरीके से लगाया जा सकता है। सबा की आंखों को लाइनर ने काफी बोल्ड लुक दिया है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस जैनब के लिप्स का न्यूड शेड आजकल यंग गर्ल्स को काफी पसंद आ रहा है। आप इस शेड को अपनी शादी में मिनिमल मेकअप के साथ लगा सकती हैं।
शादी में शाही और रॉयल लुक चाहती हैं, तो पाकिस्तानी मेकअप आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram