गर्मियों में बनाएं Eggless Mango Cake, जानिए भाग्यश्री की रेसिपी


By Akshara Verma11, Apr 2025 12:30 PMjagran.com

Bhagyashree के ट्यूजडे स्पेशल

एक्ट्रेस Bhagyashree ने अपने ट्यूजडे स्पेशल में एगलेस मांगो केक बनाने की रेसिपी बताई है। अगर आप भी इसे खाना चाहते हैं, तो स्टोरी को पूरा देखें।

भाग्यश्री का मैंगो केक

आप गर्मियों में आम का माजा कुछ अलग तरीके से खुद घर पर बनाकर ले सकते हैं, जो हां। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने कैसे घर पर स्वादिष्ट एगलेस केक को बनाया है।

केक बनाने की रेसिपी

आप एक्ट्रेस की रेसिपी से 1 घंटे में ही अपने एगलेस केक को बना सकते हैं। चलिए देखते हैं।

स्टेप 1

एक कटोरा लीजिए और उसमें 1 कप दूध में आधा चम्मच सिरका डालकर मिलाएं। फिर, इसे 10 मिनट के लिए रख दें।

स्टेप 2

एक अलग बॉल लीजिए और उसमें 1 कप ओट पाउडर और 1 चम्मच घी डालें। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 3

एक्ट्रेस के अनुसार इस स्टेप में अपनी पसंद के 3-4 खजूर और मीठे और स्वादिष्ट आम का गूदा डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 4

अच्छे से मिलने के बाद अब आप 1 बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर डालें। साथ ही, दूसरे बॉल में रखा सिरके वाले दूध को मिलाएं। यह एक गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा।

स्टेप 5

जब ये गाढ़ा पेस्ट बन जाएं। तब एक बेकिंग ट्रे लीजिए और उसमें ऑलिव ऑयल को अच्छे से लगाएं, जिससे यह चिकना हो जाएं। उसके बाद आप गाढ़े बैटर को डालें।

स्टेप 6

अब बैटर को 180 डिग्री सेल्सियस पर 30 मिनट के लिए अच्छे से पकाएं। उसके बाद आम को 6-7 स्लाइज काटकर, केक को अच्छे से सजाए और खाने का आनंद लें।

आप भी इन गर्मियों में आम का माजा एगलेस केक बनाकर लें। ऐसी और अपडेट के लिए देखते रखें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@bhagyashree.online)