पुरानी साड़ियों का ऐसे करें रियूज, बनाएं ये खूबसूरत चीजें


By Shradha Upadhyay27, Sep 2024 10:00 AMjagran.com

पुरानी साड़ियों का रियूज

अक्सर सभी के घरों में दादी-नानी और मम्मियों की पुरानी साड़ियां रखी होती हैं। जो हमारे किसी काम की नहीं होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये साड़ियां आपके बेहद काम की हो सकती हैं।

पुरानी साड़ियों से बनाएं ये चीजें

आप अपनी पुरानी साड़ियों से तरह-तरह की ड्रेसेस तैयार करने के साथ घर में सजाने वाली चीजें भी बना सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी के आइडियाज दे रहे हैं।

लांग कोट

आप अपनी पुरानी साड़ी से एक्ट्रेस के जैसा लांग कॉलर वाला कोट बनवा सकती हैं। इसे आप लूज पेंट जींस किसी के भी संग पेयर कर सकती हैं।

पोटली बैग

यदि आपके पास पहले के समय में चलने वाली सीप सितारों वाली हैवी साड़ी है, तो उससे आप इस तरह का खूबसूरत सा पोटली बैग तैयार कर सकती हैं।

शानदार पर्दे

आपकी मम्मी की पुरानी रखी सिल्क साड़ी से आप ऐसा शानदार सा पर्दा बनवा सकती हैं। ये आपके घर की शोभा को दोगुना बढ़ा देंगे।

कुशन कवर

किसी भी फ्लोरल पेंट या पैच वाली साड़ी से आप अपने सोफे के लिए इस तरह के सुंदर से कुशन कवर बना सकती हैं। या टेलर से बनवा भी सकती हैं।

हैंड बैग

पुरानी साड़ियों में से कटिंग करके आप किसी पुराने बैग पर इसको सिलकर अपने हैंड बैग को न्यू लुक दे सकती हैं। आपके बैग को देखकर हर कोई तारीफ करेगा।

पूजा की चौकी का कपड़ा

कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में आप महंगा पूजा की चौकी का कपड़ा मार्केट से लेने की बजाय अपनी किसी बेकार सिल्क और बनारसी साड़ी से रेडी कर सकती हैं। ये दिखने में बेहद अट्रैक्टिव लगेगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही खबरों को जानने के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ