1 महीने करें ये एक्सरसाइज, छूमंतर होगा बेली फैट


By Shradha Upadhyay06, Oct 2024 04:10 PMjagran.com

स्लिम बॉडी का सपना

हर कोई चाहता है कि उसकी बॉडी स्लिम और फिट रहे, क्यूंकि ऐसे शरीर पर हर कपड़ा जंचता है और इंसान भी आकर्षक लगता है। इसके अलावा स्लिम बॉडी पर बीमारियों का खतरा भी ज्यादा नहीं होता।

एक्सरसाइज बेहद जरूरी

इसके साथ ही स्लिम फिट रहने के लिए हमें डाइट के साथ एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। तभी हम अपनी बॉडी से फैट को गायब कर सकते हैं।

बैली फैट से परेशान

अक्सर आपने देखा होगा लोग जब मोटे होने लगते हैं, तो सबसे ज्यादा फैट पेट पर दिखने लगता है। और ये जिद्दी फैट को कम करना बेहद मुश्किल भरा भी होता है।

छूमंतर होगा बेली फैट

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं। जिसको आप लगातार एक महीने तक अगर करते हैं तो आपका बैली फैट एकदम गायब हो जाएगा।

लेग रेज

लेग रेज एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे करने से आपने पेट धीरे-धीरे अंदर जाने लगता है। इसको करते समय आपको पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव भी महसूस होने लगता है।

ऐसे करें लेग रेज

इसको करने के लिए आपको बस जमीन पर सीधा लेटकर पैर फैलाने हैं। इसके बाद हाथों को नितंबों के नीचे रखकर दोनों पैरों को एक साथ ऊपर उठाना है फिर नीचे करना है फिर उठाना है फिर नीचे करना है।

कितनी बार करें

इसके आप 25 के चार सेट्स कर सकते हैं। यानि आपको कुल मिलाकर 100 लेग रेज करने हैं। बाकि आप अपनी क्षमता के अनुसार घटा बढ़ा सकती हैं।

लेग रेज के फायदे

लेग रेज पेट की चर्बी घटाने के साथ पैरों की स्ट्रेंथ को भी बढ़ाता है। इसको यदि आप लगातार एक महीने करते हैं, तो आपको खुद बैली फैट में फर्क दिखेगा।

ऐसी ही लाइफस्टाइल से जुडी अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ