चंदन के पेड़ों पर सांप लिपटे रहते हैं और वे इन पेड़ों की रक्षा करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर सांपों को चंदन का पेड़ इतना पसंद क्यों होता हैं? जानें।
चंदन के पेड़ सांपों के लिए एक अनुकूल स्थान होते हैं। इनके घने पत्ते और मजबूत शाखाएं सांपों को धूप, बारिश और अन्य प्राकृतिक खतरों से बचाते हैं।
चंदन के पेड़ की मोटी छाल और शांत वातावरण के कारण सांपों को एक सुरक्षित जगह मिलती है।
इसके अलावा, सांपों को ठंडी और अंधेरी जगहें काफी पसंद होती हैं, जो उन्हें चंदन के पेड़ की जड़ों और तने के आसपास आसानी से मिल जाती हैं।
इसी वजह से चंदन के पेड़ की ठंडी सतह सांपों को अपने शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद करती है।
चंदन के पेड़ की यही खासियत सांपों को रहने के लिए इस जगह को बेहद खास बनाती है। सांप इस पेड़ में खुद को बेहद कम्फर्ट फील करते हैं।
यही नहीं, चंदन के पेड़ की छाल में छोटे-छोटे छेद भी होते हैं जिनमें सांप आसानी से छिप सकते हैं। यह वातावरण सांपों के शरीर के तापमान को स्थिर रखता है।
चंदन के पेड़ विभिन्न प्रकार के छोटे जीवों जैसे कीड़े और पक्षियों के लिए एक आकर्षक स्थान होते हैं। ये जीव सांपों का मुख्य भोजन होते हैं।
इन सभी कारणों के चलते सांप चंदन का पेड़ पसंद करते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com