न्यू ईयर पार्टी में लगेंगी कमाल, ट्राई करें Sanya Malhotra के डिजाइनर आउटफिट्स


By Akshara Verma09, Dec 2024 11:50 AMjagran.com

हॉट एंड सेसी एक्ट्रेस आफ बॉलीवुड

बॉलीवुड की फेमस और सेसी एक्ट्रेस Sanya Malhotra अपने लुक्स को लेकर काफी ट्रेंड में रहती हैं। अभिनेत्री ने ‘दंगल’ से लेकर ‘जवान’ मूवी में काम करके काफी लोगों का दिल जीता है। आज हम आपको एक्ट्रेस के डिजाइनर और अट्रैक्टिव आउटफिट्स दिखाएंगे जिसे आप न्यू ईयर पार्टी में आराम से कैरी करके महफिल की जान बन सकती हैं।

क्लासी आउटफिट

आप इस आउटफिट को अपने ऑफिस की न्यू ईयर पार्टी में आराम से कैरी कर सकती हैं। यह देखने में ही काफी क्लासी लुक दे रहा है।

डिजाइनर साड़ी लुक

फैशन सेंस के मामले में सान्या हमेशा से ही चर्चा में रही हैं। अभिनेत्री की इस ड्रेस को आप आराम से घर की पार्टी में कैरी करके रिश्तेदारों को जला सकती हैं।

शिमरी टॉप विद स्कर्ट

शिमरी टॉप को सान्या ने स्कर्ट और हैवी ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया हुआ हैं। इस लुक में वह काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

एलिगेंट कोट विद सिल्ट स्कर्ट एंड बूट्स

न्यू ईयर पार्टी में अट्रैक्टिव दिखने के लिए आप अपने आउटफिट को और ज्यादा स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। एक्ट्रेस का यह डिजाइनर कोट पेंट आपको महफिल की जान बना देगा।

अट्रैक्टिव लुक

एक्ट्रेस के इस क्लासी आउटफिट को आप पहनकर पार्टी में आराम से चार चांद लगा सकती हैं। आप इस लुक के साथ स्ट्रेट हेयर स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं।

ऑल ब्लैक लुक

काफी लकड़ियों को ऑल ब्लैक लुक लेना काफी पसंद होता है, अगर आप भी न्यू ईयर पार्टी में कुछ ऐसा पहनने का सोच रही हैं, तो एक्ट्रेस का यह लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं।

अगर आप भी अपनी न्यू ईयर पार्टी में हॉट और स्टाइलिश दिखने चाहती हैं, तो सान्या मल्होत्रा के इन आउटफिट लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@sanyamalhotra_)