Dia Mirza B'day: डेब्यू फिल्म से ही मिली बड़ी पहचान, देखें एक्ट्रेस की ये मूवीज


By Priyam Kumari09, Dec 2024 11:48 AMjagran.com

दीया मिर्जा का बर्थडे

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीया मिर्जा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। वहीं, एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है।

अभिनेत्री की शानदार फिल्में

दीया मिर्जा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से की थी। एक्ट्रेस की यह बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया था। बर्थडे के खास मौके पर आइए देखते हैं दीया की बेहतरीन टॉप 5 फिल्में...

दीवानापन

दीया मिर्जा की फिल्म 'दीवानापन' साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है। इसमें एक्ट्रेस ने किरण चौधरी का रोल निभाया है। फिल्म का निर्देशन आशु त्रिखा ने किया है। आपको यह मूवी हॉटस्टार पर आसानी से मिल जाएगी।

तहजीब

दीया मिर्जा की साल 2003 में आई फिल्म 'तहजीब' बॉलीवुड ड्रामा है। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, शबाना आजमी और ऋषि कपूर जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं कर पाई थी।

तुमसा नहीं देखा

साल 2004 में आई फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' एक लव स्टोरी पर आधारित है। फिल्म में दीया मिर्जा ने डांसर का भूमिका निभाई है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

धक-धक

साल 2023 में आई फिल्म 'धक-धक' सच्ची घटना पर आधारित रोड एडवेंचर मूवी है। फिल्म में दीया ने उजमा का रोल अदा किया है। दर्शकों द्वारा फिल्म को ढेर सारा प्यार मिला है। मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स या जिओ सिनेमा पर देख सकते हैं।

भीड़

राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर और दीया मिर्जा की 'भीड़' सामाजिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में दिया ने गीतांजलि का रोल निभाया है। वहीं, मूवी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। आप फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: IMDb & Instagram (@diamirzaofficial)