चेहरे को चमकदार और स्वस्थ बनाने के लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ग्लो को बनाए रखने में मदद करता हैं। आइए जानते हैं चुकंदर कैसे चेहरे पर ग्लो बनाता है। साथ ही, इसे फ्रेश रखता है।
चेहरे पर ग्लो पाने के लिए आप चुकंदर का फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप इसे पीसकर पेस्ट बनाएं। फिर, इसे चेहरे पर लगाकर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
चुकंदर के रस में शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाने से यह चेहरे पर मौजूद काले धब्बों और डार्कनेस को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह मिश्रण चेहरे को मॉइस्चराइजर और चमकदार बनाने में मदद करता है।
क्या आप जानते हैं चुकंदर का रस निकालकर चेहरे पर लगाने से यह स्किन को पोषण और चमक प्रदान करता है। आप इस रस को हफ्तों में करीब 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
चुकंदर को पीसकर दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह मिश्रण चेहरे को ठाना और चमकदार बनाने में मदद करता है।
चुकंदर के रस के साथ नींबू के रस को मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन चमकदार होने लगती हैं। आप इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से स्किन चमकदार और गोरी होने लगती है।
चुकंदर को पीसकर उसमें थोड़ा सा चीनी मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करें। यह मिश्रण चेहरे की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है।
चमकदार स्किन के लिए आप इन तरीकों से चुकंदर का इस्तेमाल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva