दिवाली का त्योहार बस आने में कुछ ही दिनों का समय बाकि है। ऐसे में यदि अपने अपनी तक अपना लुक डिसाइड नहीं किया है, तो आप हसीनाओं की इन इंडो-वेस्टर्न साड़ियों से खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं।
यंग गर्ल्स इस दिवाली कुछ डिफरेंट लुक के लिए इस तरह की सिक्विन वर्क स्लिट साड़ी ऑफ शोल्डर ब्लाउज में स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको हॉट लुक देगी।
आप खुद को स्टाइलिश लुक देने के लिए करीना के ग्रे नेटिड पर्ल बॉर्डर साड़ी को करीना की तरह स्टाइलिश तरीके से ड्रेप कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अट्रैक्टिव नजर आएगा।
हिना खान की ब्राउन और व्हाइट कॉम्बिनेशन वाली प्रिंटेड धोती स्टाइल साड़ी को भी कॉपी कर सकती हैं। ये आपके दिवाली लुक को मॉडर्न टच देगी।
आप शिल्पा शेट्टी के जैसी साइड स्लिट लहरिया प्रिंट साड़ी को भी स्टाइल करके दिवाली पर जलवा दिखा सकती हैं। इसके संग हाई नेक हैवी वर्क ब्लाउज जंच रहा है।
माधुरी दीक्षित ने येलो कलर की मिरर बॉर्डर साड़ी के साथ मैचिंग लांग ब्लेजर पहना हुआ है। डीवा का ये इंडो-वेस्टर्न साड़ी लुक ट्रेडिशनल टच दे रहा है।
आप दिवाली पर करिश्मा तन्ना के जैसी साड़ी विद शॉल लुक को भी कॉपी कर सकती हैं। ऐसी साड़ियां त्योहारों पर काफी खूबसूरत लुक देती हैं।
रकुल प्रीत की ब्लैक सिक्विन स्लिट साड़ी यंग गर्ल्स के लुक को हॉट बना देगी। इसके संग वर्क वाला ब्लाउज लुक को और ज्यादा बोल्ड बना रहा है।
All Photo Credit : Instagram