इस साल 2024 में 3 नवंबर को भाई-दूज का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में भाई अपनी बहनों को इस दिन उपहार देते हैं। आज हम आपके लिए उसका आइडिया लेकर आए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की दबंग अभिनेत्री हैं। जो कि अपनी एक्टिंग के अलावा फैशन सेंस को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। आज हम आपको उनके शरारा सूट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें भाई बहनों को गिफ्ट में दे सकते हैं।
अभिनेत्री का येलो सिल्क शरारा सूट बेहद खूबसूरत लग रहा है। जिसके कुर्ते पर हैंडमेड और बॉटम में पोल्का डॉट प्रिंट दिया गया है। ये आपको 1000 से 1500 की रेंज में ऑनलाइन मिल जाएगा।
सोनाक्षी रेड कलर के गोल्डन स्लिम एम्ब्रॉयडरी अंगरखा सूट में गॉर्जियस लग रही हैं। इस तरह के सूट आपको 1000 की रेंज में मिल जाएगा।
आप अपनी बहन को इस तरह का नियोन कलर गोटा वर्क शरारा सूट भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे सूट एकदम ट्रेडिशनल लुक देते हैं और काफी रीजनेबल रेट में मिल जाते हैं।
एक्ट्रेस का ब्लैक गोल्डन वर्क साटन शरारा सूट भी अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। ऐसे सूट पहनने के बाद आपके लुक में चार चांद लगा देते हैं। ये 800 की रेंज में भी उपलब्ध हैं।
सोनाक्षी सिन्हा व्हाइट कलर के ब्लैक कढ़ाईदार जॉर्जेट सूट में ब्यूटीफुल अंदाज में नजर आ रही हैं। ऐसा सूट देखकर आपकी बहन काफी खुश हो जाएगी।
यदि आपकी बहन को सिंपल लुक ज्यादा पसंद है तो आप उनको ऐसा प्लेन मिरर वर्क सूट भी दे सकते हैं। ये भी 1000-1200 की रेंज में मिल जाएंगे।
All Photo Credit : Instagram