होली का त्योहार आते ही घरों में टेस्टी पकवान और पार्टी का क्रेज चढ़ जाता है। रंगों की मस्ती में लोग खाने-पीने का खूब मचा उठाते हैं।
होली पर भांग का मजा कुछ अलग ही होता है, लेकिन अगर आप बिना भांग के रंगों का मजा डबल करना चाहते हैं, तो घर पर झटपट ये 5 टेस्टी ड्रिंक्स ट्राई करें।
गर्मियों में बेल का शरबत सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। होली पर आप शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए बेल का जूस जरूर ट्राई करें। यह पेट को ठंडा रखने में मदद करता है।
ज्यादातर लोगों की पसंद मैंगो लस्सी होती है। इसे बनाना बहुत आसान होता है। इस होली में मैंगो लस्सी पीकर मजा दोगुना करें।
होली के खास मौके पर भांग की जगह बादाम-केसर ठंडाई का सेवन करें। यह टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी माना जाता है। इसके बिना रंगों की मस्ती अधूरी है।
अगर आप होली पर मीठा खा-खाकर थक गए हैं और कुछ हटके ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर झटपट जलजीरा पुदीना ड्रिंक बनाएं। इसे बनाना काफी आसान होता है।
अगर आप टेस्ट के साथ-साथ हेल्दी ड्रिंक पीना चाहते हैं, तो नारियल पानी में गुलाब शरबत मिक्स करके एक नया ड्रिंक बनाएं।
होली पर इन सभी ड्रिंक की मदद से आप अपने आपको हाइड्रेटेड और बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं। ये सभी शरबत स्वादित होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva