देशभर में 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। यह रंगों का त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे के रंग लगाते हैं, गुजिया खाते हैं और भांग वाली ठंडाई का भी सेवन करते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको होली देखने के लिए जाना चाहिए। इससे आपकी होली यादगार बन जाएगी। आइए इन जगहों के बारे में जानें।
अगर आपने वृंदावन की होली न देखी, तो क्या देखा। यहां बांके बिहारी मंदिर में भक्तों पर रंग फेंका जाता है और भक्त इसका आनंद लेते हैं। यह नजारा देखने लायक होता है।
नेचर लवर्स के लिए राजस्थान के पुष्कर में होली देखना एक अलग अनुभव हो सकता है। यहां आप मंदिर और झील के किनारे होली का आनंद ले सकते हैं।
अपनी होली को यादगार बनाने के लिए आपको एक बार वाराणसी जरूर विजिट करना चाहिए। यहां गंगा नदी के किनारे भक्त होली के रंगों में सराबोर हो जाते हैं।
अगर आप इस बार कुछ अलग तरह की होली देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप उत्तर प्रदेश के बनारस जा सकते हैं। यहां आपको लट्ठमार होली देखने को मिलेगी।
लट्ठमार होली में महिलाएं पुरुषों पर लाठियों से प्रहार करती हैं और पुरुष खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। इससे आपकी होली यादगार बन जाएगी।
आपको इस बार होली पर इन जगहों को जरूर विजिट करना चाहिए। आप दिन रोमांच से भर जाएगा। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com