Valentine's Day: बॉयफ्रेंड को करना है इंप्रेस? पहनें तृप्ति डिमरी की ये ड्रेसेज


By Priyam Kumari12, Feb 2025 02:25 PMjagran.com

वेलेंटाइन डे के लिए फैशन टिप्स

फरवरी का महीना कपल्स के लिए बेहद खास होता है। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाएगा। इस खास दिन कई कपल डिनर डेट या पार्टी पर जाते हैं।

वेलेंटाइन डे पर क्या पहनें?

यंग गर्ल्स इस दिन को खास बनाने के लिए बेस्ट आउटफिट सेलेक्ट करती हैं। कई बार गर्ल्स आउटफिट को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको तृप्ति डिमरी की कुछ ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं, जिनसे यंग गर्ल्स इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

हॉल्टर नेक ड्रेस

वेलेंटाइन डे के खास मौके पर एक्ट्रेस की तरह ही रेड कलर की हॉल्टर नेक ड्रेस को ट्राई करें। इसमें आप बहुत हॉट और ग्लैमरस नजर आएंगी।

ऑफ शोल्डर ड्रेस

अगर आप पार्टनर के साथ डेट पर जा रही है, तो एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी करें। इस फोटो में उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है, जो उनके लुक को सेसी बना रही है।

प्लेन साड़ी

यंग गर्ल्स खास मौके पर साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। अगर आप भी उनमे से हैं, तो तृप्ति की जैसी रेड प्लेन साड़ी को चुनें। यह आपके लुक को गॉर्जियस बना देगा।

थाई हाई स्लिट ड्रेस

वेलेंटाइन पार्टी में हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए गोल्डन कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस को ऑप्शन में रखें। इस तरह की ड्रेस पहनकर आप महफिल की जान बन जाएंगी।

बॉडीकॉन ड्रेस

व्हाइट कलर की डीप नेक बॉडीकॉन ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद कातिलाना लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट करके पार्टी में आग लगा सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@tripti_dimri)