तेजपत्ता में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सामान्य स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। इसे Bay Leave के नाम से भी जाना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह खाली पेट तेज पत्ते का पानी पीते हैं, तो इससे आपको कौन-से फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप रोजाना खाली पेट तेज पत्ते का पानी पीते हैं, तो इससे आपकी किडनी हेल्दी रहेगी क्योंकि इस पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि खाली पेट तेज पत्ते का पानी पीने से गैस, एसिडिटी, और अपच जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं।
तेजपत्ते के पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रखता है। आपको यह पानी पीना चाहिए। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।
तेजपत्ते के पानी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करता है, जो अन्य शारीरिक समस्याओं को भी दूर करता है। इस पानी को डाइट में जरूर शामिल करें।
अगर आपको छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस हो जाता है, तो इसके लिए तेज पत्ते का पानी किसी अमृत से कम नहीं है। हफ्ते से दस दिनों के अंदर-अंदर आपको फर्क नजर आ जाएगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com