महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, Hair Fall रोकने के लिए खाएं ये 5 फूड्स


By Priyam Kumari12, Feb 2025 01:51 PMjagran.com

हेयर फॉल की समस्या

बाल झड़ने की समस्या से कई लोग परेशान हैं, लेकिन अब तो ये आम समस्या बन गई है। अनहेल्दी फूड्स, प्रदूषण और तनाव के कारण बालों पर बुरा असर पड़ता है।

डाइट में शामिल करें 5 फूड्स

हेयर फॉल को कम करने के लिए सही देखभाल और हेल्दी डाइट लेना जरूर है। ऐसे में आज हम आपको बालों के झड़ने को रोकने के लिए 5 सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

पालक खाएं

अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में पालक जरूर शामिल करें। पालक में विटामिन-ए, आयरन और फोलेट के गुण होते हैं, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

एवोकाडो है फायदेमंद

एवोकाडो हेल्दी फैट्स, विटामिन-सी और विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। आप एवोकाडो का सलाद या हेयर मास्क के रूप में कर सकते हैं।

अंडे एक बेहतरीन सोर्स

बालों का खास ख्याल रखने के लिए अंडे एक बेहतरीन सोर्स है। इसमें मौजूद प्रोटीन और बायोटिन बालों को मजबूत बनाता है और बालों की चमक को बरकरार रखता है। वहीं, बालों का झड़ना भी कम करता है।

शकरकंद करें शामिल

शकरकंद बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखता है और बालों को हेल्दी बनाता है। आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल करके हेयर फॉल से बच सकते हैं।

नट्स और सीड्स

हेयर फॉल रोकने के लिए आप अपनी डाइट में अखरोट, बादाम, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स को शामिल करें। इसमें जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड और सेलेनियम के गुण होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल को कम करता है।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva