हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए खानपान की अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से आप हेल्दी रहेंगे।
पालक में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, आयरन, कैल्शियम, और फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है।
पालक हड्डियां और पाचन को स्वस्थ रखने में भी मददगार है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पालक को डेली डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
बादाम में हेल्दी फैट्स, फाइबर और विटामिन-ई पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। नियमित रूप से सीमित मात्रा में बादाम खाने से स्किन भी ग्लो करती है।
स्वीट पोटेटो विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
स्वीट पोटैटो खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आपको डाइट में स्वीट पोटैटो जरूर शामिल करनी चाहिए।
दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाती हैं। ये प्रोटीन, फाइबर, आयरन और फोलेट का समृद्ध स्रोत होती हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com