Rashmika के ये फैशन टिप्स करें ट्राई, यंग गर्ल्स दिखेंगी अप्‍सरा


By Priyam Kumari12, Feb 2025 01:15 PMjagran.com

फैशन क्वीन Rashmika

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी अदाओं से हर किसी को दीवाना बना देती हैं।

यंग गर्ल्स के लिए फैशन टिप्स

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर आउटफिट में बेहद कमाल लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके स्टाइलिश लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे यंग गर्ल्स टिप्स ले सकती हैं।

हैवी वर्क सूट

रश्मिका ने रेड कलर का हैवी वर्क सूट पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप शादी या फंक्शन में ऐसे सूट से आइडिया ले सकती हैं।

ऑफ शोल्डर ड्रेस

यंग गर्ल्स पर ऑफ शोल्डर ड्रेस खूब जचती हैं। अगर आप वेलेंटाइन डे पर बाहर जाने का प्लान रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट जरूर करें।

एंब्रॉयडरी साड़ी

अगर आप दोस्त की शादी के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस के जैसी एंब्रॉयडरी साड़ी चुनें। इसमें आपका लुक काफी क्लासी और एलिगेंट लगेगा।

शॉर्ट ड्रेस

ऑफिस गोइंग गर्ल्स पर इस तरह की शॉर्ट ड्रेस खूब जचती हैं। इसमें आप बॉसी और ग्लैमरस नजर आएंगी। आप भी एक्ट्रेस की ब्लेजर सेट को ट्राई करें।

एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा

घर की शादी में सबसे खास दिखने के लिए रश्मिका का ये एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा लुक से इंस्पिरेशन लें। इस तरह के लहंगा यंग गर्ल्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@rashmika_mandanna)