इन 3 मसालों का पाउडर है अमृत, सेहत रहेगी चकाचक


By Farhan Khan12, Feb 2025 12:51 PMjagran.com

जीरा, सौंफ और अजवाइन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में जीरा, सौंफ और अजवाइन को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

जीरा, सौंफ, और अजवाइन का पाउडर खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप जीरा, सौंफ, और अजवाइन के पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

पाचन रहेगा मजबूत

जिन लोगों को पाचन खराब रहता है, उनके लिए जीरा, सौंफ और अजवाइन का पाउडर किसी रामबाण से कम नहीं है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो पाचन को मजबूत बनाते हैं।

वेट लॉस में रामबाण

जीरा, सौंफ और अजवाइन का पाउडर वेट लॉस के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह पाउडर शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में मदद करता है।

एंग्जायटी कम करने में मददगार

जीरा, सौंफ और अजवाइन के पाउडर में मैग्नीशियम मौजूद होता है, जो स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है।

स्लीप क्वालिटी बेहतर

अगर आप नींद की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको जीरा, सौंफ और अजवाइन का पाउडर का सेवन करना चाहिए। इससे स्लीप क्वालिटी बेहतर होगी।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

जीरा, सौंफ और अजवाइन के पाउडर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने का काम करते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com