टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस निम्रत कौर अपने शानदार अंदाज के चलते आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका फैशन सेंस बेहद कमाल का है।
एक्ट्रेस अपने ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ फैंसी ब्लाउज पेयर करती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
एक्ट्रेस ने रफल साड़ी के साथ मिरर वर्क ब्लाउज पहना है। आप इस स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज को अपने वॉडरोब में जरूर शामिल करें।
अगर आप साड़ी लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह फुल स्लीव ब्लाउज कैरी करें। इस तरह के ब्लाउज शादी या फंक्शन के लिए एकदम बेस्ट है।
लहंगे को खास लुक देना है, तो इस तरह के स्ट्रैप ब्लाउज पहनकर स्वैग दिखा सकती हैं। यह आपके लुक पर चार चांद लगा देगा।
अगर आप रिवीलिंग ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं, तो निम्रत का ये डीप नेक ब्लाउज चुनें। इस तरह के ब्लाउज साड़ी और लहंगा पर खूब जचती हैं।
इन दिनों वी नेक ब्लाउज बहुत ज्यादा ट्रेंड में चल रहा है। ज्यादातर एक्ट्रेसेज इस तरह के ब्लाउज डिजाइन पहनना खूब पसंद करती हैं। आप भी ऐसे ब्लाउज को अपने टेलर से सिलवा सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@nimratofficial)