इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में जोया के किरदार में नजर आई तृप्ति डिमरी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस हर दिन अपने हॉट लुक्स से इंटरनेट का पारा भी बढ़ा रही हैं।
एनिमल से पहले 'कला' और 'बुलबुल' जैसी फिल्मों को हिस्सा रही तृप्ति की हॉटनेस पर फैंस अपना दिल हारते हैं। फैंस उनके हर लुक की जमकर तारीफ भी करते हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेस की कुछ ग्लैमरस ड्रेसेज का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस क्रिसमस पहन सकती हैं।
हाल में तृप्ति ने रेड कलर के बॉडीकॉन गाउन से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। क्रिसमस के लिए डीवा का ये लुक बेस्ट है।
इस गोल्डन कलर के सेक्विन स्लिट गाउन में डीवा की बोल्डनेस पर फैंस फिदा हो गए हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
इस ऑल ब्लैक ऑउटफिट विद पर्ल लेयर बेल्ट में अभिनेत्री का किलर अंदाज देखा जा सकता है। ये आपके पार्टी लुक में जान डाल देगा।
इस रेड कलर इ वेलवेट गाउन को इस क्रिसमस कैरी करके आप खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं। इसके साथ उन्होंने रेड लिपस्टिक और बोल्ड मेकअप किया है।
इस व्हाइट कलर की ब्लेजर ड्रेस में आप भी तृप्ति की तरह अपने गॉर्जियस लुक का जलवा बिखेर सकती हैं। ये आपको सर्दी से बचाने के साथ स्मार्ट लुक भी देगा।